Lets Explore,
Cover of Hindi Bhasha Aur Sahitya

Hindi Bhasha Aur Sahitya

(Paperback)

Triveni Dubey 'Manish',

Ukiyoto Publishing (Publisher)

Published
2024
Reviews
0

Ships within 12-14 days

Free Shipping in India

International Edition

785.00
1068.00
26% off
1

निबन्ध संग्रह 'हिन्दी भाषा और साहित्य' बहुआयामी सर्जक-कवि गीतकार, छन्दकार, दोहाकार, कहानीकार, उपन्यासकार एवं निबन्धकार के रूप में स्थापित श्री त्रिवेणी प्रसाद दूबे 'मनीष' जी की रचनाधर्मी-यात्रा का उल्लेखनीय अभिनव सोपान है। हिंदी भाषा की प्रतिष्ठा, उन्नयन एवं सर्वजन हिताय साहित्य-सृजन के प्रति समर्पित दूबे जी की इस कृति में हिंदी भाषा और साहित्य के विभिन्न पक्षों से संबंधित दस निबंध संगृहीत हैं भाषा मानव के लिए अमूल्य धरोहर है और इसके मूल में मानव की सर्जनात्मक शक्ति भी है किसी भी भाषा की वास्तविक पहचान उसके वैविध्यपूर्ण प्रयोग की स्तरीयता एवं साहित्य से होती है जो उसे सरस, कलात्मक, सीमातीत और कालजयी बनाता हैदूबे जी का हिंदी भाषा पर पूर्ण अधिकार है परिणामतः सभी निबंधों में विषयानुसार, संदर्भानुसार बोधगम्य, प्रांजल, संप्रेषणीय भाषा एवं प्रवाहपूर्ण शैली का प्रयोग दृष्टिगत होता है वर्तमान परिप्रेक्ष्य में हिंदी भाषा के विभिन्न पक्षों एवं साहित्य पर केंद्रित ऐसे ही निबंध संग्रह की परम आवश्यकता है नवोदित रचनाकारों, अध्येताओं के लिए हिंदी भाषा के बहुआयामी प्रयोग की समुचित जानकारी साहित्य-सृजन के संदर्भ में उपयोगी है

प्रोफेसर(डाॅ.)उषा सिन्हा

भूतपूर्व अध्यक्ष भाषाविज्ञान विभाग,

लखनऊ विश्वविद्यालय

Vidya AI